प्यार में धोखा खाए युवक ने खोला "दिल टूटा आशिक कैफे", लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 04:36 PM (IST)

 

देहरादूनः प्यार में टूटकर बहुत से आशिक बिखर जाते हैं। देहरादून के 21 वर्षीय दिव्यांशु बत्रा भी टूट गए थे लेकिन जल्द ही उन्होंने खुद को संभाल लिया। दिव्यांशु 6 महीनों तक डिप्रेस्ड रहे और ज्यादा से ज्यादा पबजी खेलने लगे। इसी बीच एक दिन उन्होंने फैसला किया कि वो अब ऐसे नहीं जीएंगे। इसके बाद उन्होंने एक कैफे खोल लिया और उसका नाम "दिल टूटा आशिक कैफे'' रख दिया। इस नाम को देखकर लोग यहां आ रहे हैं। आजकल ये कैफे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मीडिया में भी ये खूब सुर्खियां बटोर रहा है लोग दूर-दूर से उनके कैफे में पहुंच रहे हैं। ये युवक कैफे में आ रहे लोगों से अपने अनुभव भी साझा कर रहा है।

राजधानी देहरादून में इन दिनों खुला एक टूटा दिल आशिक ने चाय वाला के नाम से कैफे खोला है जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल प्यार में सफलता नहीं मिली तो आशिक ने राजधानी देहरादून के जीएमएस रोड पर स्थित एक कैफे खोल दिया है। इस कैफे का नाम रख दिया "दिल टूटा आशिक कैफे" बस फिर क्या था देखते ही देखते लोगों में ये नाम चर्चा का विषय बन गया और बड़ी संख्या में लोग यहां आने लग गए। कैफे चलाने वाले ने जब से कैफे खोला है कही दिल तोड़ आशिक उनके कैफे पर चाय की चुसकियों के साथ अपने मन की बात बताते है।

वहीं दिव्यांशु ने कहा कि लोग अपने गम को ताजा करते है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूथ भी लगातार आ रहे हैं हालांकि दिव्यांशु मानते हैं कि उनके माता पिता का उनके साथ पूरा सहयोग रहा है। हालांकि उनके पिता शुरू में डर रहे थे लेकिन अब वो भी खुश है। उन्होंने यूथ से आग्रह भी किया है कि वो यदी कभी प्यार में धोखा खाते है तो वो दुखी ना हो बल्कि जीवन में एक नया रास्ता तलाशे।

Nitika