उत्तराखंड से ये 2 चेहरे हो सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री!

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 04:01 PM (IST)

देहरादूनः देशभर में लोकसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से बंपर जीत हासिल की है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा ने सभी पांचों सीटों पर जबरदस्त अंतराल से जीत का परचम लहराया है। इसके विपरीत कांग्रेस ने राज्य में अपना खाता तक भी नहीं खोला। वहीं लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब देखना यह होगा कि नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में कौन से नए नाम शामिल होंगे।
PunjabKesari
उत्तराखंड में भाजपा की टिकट पर मोदी कैबिनेट के मंत्री अजय टम्टा अल्मोड़ा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जिन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इसके साथ ही वर्तमान समय में हरिद्वार क्षेत्र से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अतिरिक्त पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत विजयी घोषित हुए हैं। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जीत हासिल की है। टिहरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जबरदस्त अंतर से जीत हासिल की है।
PunjabKesari
बता दें कि प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनेगी। नरेन्द्र मोदी अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी को जैसे ही नई सरकार बनाने का मौका मिलेगा, तो फिर ये कयास लगने शुरू हो जाएंगे कि नए मंत्रिमंडल में कौन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static