फैक्टरी कर्मी के खाते से ठगों ने उड़ाए 14 हजार

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2017 - 10:06 AM (IST)

रुड़कीः फैक्टरी कर्मी के खाते से ठगों ने 14 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित का कहना है कि उससे ए.टी.एम. की जानकारी लिए बिना खाते से रकम निकाली है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। यूपी के नानौता निवासी पीताम्बर भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के कर्मचारी हैं।

उनका शहर के ही एक बैंक में खाता है, जिसका ए.टी.एम. भी उनके पास है। बताया गया कि शाम को उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया, जिसमें पता चला कि उनके खाते से 14 हजार की रकम साफ हो गई है। उन्होंने ए.टी.एम. कार्ड का न तो इस्तेमाल किया और न ही किसी को इसके बारे जानकारी दी। उन्होंने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाया। फैक्टरी कर्मी ने बताया कि करीब 1 माह से उन्होंने अपने ए.टी.एम. कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस इस मामले को साइबर सैल को सौंपने की बात कह रही है।