उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हुआ थर्ड फ्रंट, भाजपा से बागी हुए नेताओं ने रखी नींव

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 01:49 PM (IST)

देहरादूनः देश में 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। इसी के चलते उत्तराखंड में एक बार फिर से थर्ड फ्रंट की बात सामने आने लगी है। इससे पहले भी कई बार राज्य में थर्ड फ्रंट बनाने की असफल कोशिश की जा चुकी है। 

जानकारी के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनावों में राज्य की 5 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जीत का दावा करना शुरू कर दिया है। इसी बीच एक बार फिर दोनों दलों के बीच थर्ड फ्रंट तैयार होने लगा है। वहीं इस बार भाजपा से बागी हुए नेताओं के द्वारा थर्ड फ्रंट की नींव रखी गई है। इनमें से अधिकांश नेता वह है जो विधानसभा के चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन पार्टी के द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया जाता। इसी के चलते यह नेता इस बार मैदान में बागी बनकर कूद पड़े हैं। इसके साथ ही वह इस बार विधानसभा नहीं लोकसभा के लिए तैयार होने की बात कर रहे हैं। 

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता सूरत राम नौटियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड जनता मोर्चा का एेलान कर थर्ड फ्रंट बना दिया है। वहीं वित्त मंत्री प्रकाश पंत थर्ड फ्रट को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि राज्य में मुख्य भूमिका भाजपा और कांग्रेस की रही है। प्रकाश पंत का कहना है कि अन्य दलों को कुल मिलाकर 12 प्रतिशत का वोट शेयर ही रहा है। इसी के चलते थर्ड फ्रंट की कोई भूमिका नहीं है। 
 

Nitika