बाल आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर तीरथ सिंह रावत ने मनाया अपना 57वां जन्मदिन

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 03:12 PM (IST)

 

देहरादूनः आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्म दिवस है। ऐसे में पूरे प्रदेश भर में सीएम के जन्मदिन को अलग-अलग तरीके से लोग मना रहे है। वही, आज श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर यज्ञ आयोजित किया गया।

आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया। वहीं सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि जन्मदिवस के अवसर पर आज मुझे देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों द्वारा दी गई शुभकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं और सभी बच्चों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। और आप सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

बता दें कि तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सिरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी।

 

Content Writer

Nitika