तीरथ सिंह रावत ने की कोरोना स्थिति की वर्चुअल समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 02:30 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोरोना संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से करवाया जाए।
PunjabKesari
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हर जिले में कोरोना केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। राज्य की सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गम्भीरता से चैकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पिछली बार के पोर्टल को पुन: एक्टिव किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य किया जाए।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने की आवश्यकता है। ग्राउंड में काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स का मनोबल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोशिश की जाए कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स संक्रमित न हों। इसके लिए सभी तरह की सावधानी बरती जाए। टीकाकरण में और तेजी लानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static