देश के पहले प्रधानमंत्री की 54वीं पुण्यतिथि आज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 06:19 PM (IST)

देहरादूनः देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की रविवार को 54वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर सारे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।

जानकारी के अनुसार, राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि हमें सदैव उनके द्वारा बताए गए आदर्शों पर ही चलना चाहिए। 

बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने भी पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। 
 

Nitika