तोगड़िया का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक किया जाएगा कूच

punjabkesari.in Sunday, Sep 16, 2018 - 06:20 PM (IST)

देहरादूनः अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार को राजधानी देहरादून में परिषद के एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर अवहेलना की। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, प्रवीण भाई तोगड़िया ने मोदी सरकार की नीतियों को हिंदू विरोधी बताकर अयोध्या चलो अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही तोगड़िया ने बताया कि 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक कूच किया जाएगा। इस अभियान में देशभर से राम मंदिर के समर्थन पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पहले राम मंदिर बनाने की बात कहती थी लेकिन अब कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही तोगड़िया ने कहा कि अगर कोर्ट ने ही मंदिर बनाना था कि सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक रथ यात्रा पहले किस लिए निकाली गई।
PunjabKesari
वहीं तोगड़िया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको राम का वकील बनाया वह तीन तलाक मामले में किसी दूसरे का वकील बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को राम की याद तभी आती है, जब वह कठिन परिस्थितियों में होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों से अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static