पर्यटन मंत्री ने चारधाम यात्रा में नहीं लिया हिस्सा, अटकलों का दौर हुआ शुरू

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 06:29 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुखिया से सरकार के मंत्रियों की नाराजगी देखने को मिल रही है। राज्य का मुखिया एक तरफ चल रहा है और उसके मंत्री दूसरी तरफ चलते दिखाई दे रहा हैं।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के मंत्रियों में आपसी मतभेद की अटकलें लगाई जा रही है। इसका कारण कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का पर्यटन, धर्म और संस्कृति मंत्री होते हुए भी चारधाम यात्रा पर ना जाना है। इस बारे में पर्यटन मंत्री से पूछने पर उन्होंने बात को घुमाते हुए कहा कि वह कहीं ओर गए हुए थे लेकिन उनका मन वहीं पर था। इससे यह स्पष्ट होता है कि सतपाल महाराज अकेले चलों की नीति पर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रियों के बीच आपसी मतभेद साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

बता दें कि चारधाम यात्रा काफी देर से शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद भी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सतपाल महाराज यात्रा पर मौजूद नहीं थे।  

Nitika