लॉकडाउन के कारण यातायात बंद, सरकार को राजस्व का हो रहा भारी नुकसान

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 09:02 PM (IST)

अल्मोड़ाः कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर जारी लॉकडाउन से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण यातायात बंद होने से रोडवेज के अल्मोड़ा डिपो को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

रोडवेज के एआरएम जीएस कठैत ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्मोड़ा डिपो के पास 47 बसें हैं। इनसे रोजाना 5 लाख से अधिक आय होती है। इस हिसाब से अल्मोड़ा डिपो को लगभग 2 करोड़ 64 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हो चुका है।

वहीं एआरएम ने बताया कि अभी तक बसों का संचालन बंद है। आज कल प्रवासियों को उनके घर तक छोड़ने के लिए 43 बसें मांगी गई है, जिनमें से 24 बसें मैदानी क्षेत्रों के लिए तो 19 बसें पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को छोड़ने के लिए हैं।

Nitika