परिवहन मंत्री ने किया बाजपुर बस अड्डे का लोकार्पण, कहा- बाजपुर में BJP ने किया चहुंमुखी विकास

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 01:30 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने शुक्रवार को 261.49 लाख रुपए की लागत से निर्मित बाजपुर बस अड्डे का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाजपुर की जनता को एक विशाल पार्क समर्पित किया जाएगा। जिससे बाजपुर का पर्यटन चित्र में नाम हो सके।

यशपाल आर्य ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बाजपुर में विद्युत, सड़क, स्कूल, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो कार्य कोरोना महामारी के चलते अवरूद्ध हुए हैं वह जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बाजपुर में तीन विद्युत सबस्टेशनों का निर्माण किया गया है। साथ ही पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर सरकार कार्य कर रही है और उनका भी यह सपना ही नहीं संकल्प भी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने बाजपुर के अलावा सितारगंज व बागेश्वर की जनता को बस अड्डे की सौगात दी है और जल्द ही गदरपुर में बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि आने वाले समय में बाजपुर की जनता को एक विशाल पार्क समर्पित किया जाएगा और उनकी सरकार इस पर जल्द ही कार्ययोजना तैयार करेगी जिससे कि बाजपुर को पर्यटन के रूप में पहचान मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static