त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी विजयादशमी की बधाई

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 06:54 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी है। रावत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसके साथ ही यह मनुष्य की सीमाओं का, सोच का और उसके लक्ष्यों के विस्तार का भी प्रतीक है। 

उन्होंने कहा कि हमें अपनी सकारात्मक सोच और मानव समाज की समग्र प्रगति के विचार को विस्तार देना होगा। विजयादशमी के दिन भगवान राम ने धर्म मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की थी। इसी प्रकार सत्य और धर्म के आधार पर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने समाज के सभी वर्गों से आपस में मिल जुल कर प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की।