उत्तराखण्ड: CM बनने के बाद त्रिवेन्द्र सरकार का पहला जनता मिलन कार्यक्रम

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 02:52 PM (IST)

उत्तराखण्ड(कुलदीप रावत): सरकार कायम करने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जनता को मिलने के लिए चमौली पहुंचे। कार्यकर्त्ताओं ने सीएम का बडे़ उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गोपेष्वर पहुंचकर गोपीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
                 
पुलिस मैदान में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने सड़क तथा शिक्षा संबंधी समस्याएं रखी। इस दौरान सीएम द्वारा अधिकारियों को आदेश दिए गए कि जनता की समस्याओं का समाधान समय सीमा के भीतर किया जाए।
                 
इस दौरान उन्होंने कहा कि गैरसेंण में पर्यटक झील बनाई जाएगी और जल्द ही संसाधनों को तैयार करते हुए राज्य विकास की ओर अग्रसर होगा। वहीं पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज्य के विकास को लेकर केवल दावे करती है। अपने कार्य के प्रति सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।