18 मार्च को मनाई जाएगी त्रिवेन्द्र सरकार की पहली वर्षगांठ, कार्यक्रम का होगा आयोजन

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 04:25 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिवेन्द्र सरकार को अस्तित्व में 18 मार्च को पूरा एक साल हो जाना है। इस अवसर पर भाजपा ने परेड मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसको लेकर भाजपा ने तैयारिया शुरु कर दी है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ने बैठक में अधिकारियों को कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। इसके अतिरिक्त निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्त्ताओं से फीडबैक भी लिया गया। 

जिला प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों को 18 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाए।