बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे उत्तराखंड के 3 खिलाड़ी, CM ने ‘इको चैलेंज' के लिए किया रवाना

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 05:09 PM (IST)

देहरादूनः दुनिया की मुश्किल और खतरनाक एडवेंचर रेस ‘इको चैलेंज-2019' के लिए उत्तराखंड की पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी और नुग्शी रवाना हो गई हैं। इस टीम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम आवास में झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, एडवेंचर रेस इको चैलेंज में प्रतिभाग के लिए जा रही उत्तराखंड की पर्वतारोही जुड़वा बहनें ताशी, नुग्शी और उत्तरकाशी के रहने वाले प्रवीण भाग लेने जा रहे हैं। यह टीम फिजी में आगामी 9 सितंबर से 21 सितंबर तक इको चैलेंज 2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में अपने करतब दिखाने जा रही हैं। इको चैलेंज 2019 में 30 देशों की 67 प्रतिभागी भाग ले रही हैं।
PunjabKesari
एडवेंचर्स गेम के लिए भारत के उत्तराखंड से 3 खतरों के खिलाड़ी का चयन हुआ है। 675 किमी. की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचर से संबंधित एक्टिविटी होंगी। यह सभी एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों और समुद्र के जरिए होंगी। इस रेस की मेजबानी प्रसिद्ध एडवेंचर्स बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं। उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगता में भाग ले रही है।

बता दें कि अब तक इन दोनों जुड़वा बहनों के नाम 6 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 21 साल की उम्र में इन दोनों बहनों ने एवरेस्ट फतह कर लिया था। इसके साथ ही उन्होंने 7 महाद्वीप के सभी शिखरों को अभी तक फतह कर चुके हैं। उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव में स्कीइंग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static