रुद्रप्रयाग पहुंची उमा भारती, कहा- विपक्ष ने एकजुट होकर की जातिवाद की राजनीति

punjabkesari.in Sunday, Jun 03, 2018 - 12:43 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड दर्शनों को लेकर उमा भारती ने कहा है कि यह बाबा केदार की कृपा है। उन्होंने कहा कि वह इसका श्रेय किसी को नहीं देंगी। 

भाजपा विपक्षी एकता को नहीं होने देगी सफलः केंद्रीय मंत्री 
इसके अतिरिक्त उमा भारती ने थराली उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री और कार्यकर्त्ताओं को दिया। वहीं अन्य जगहों पर भाजपा की हार पर केंद्रीय मंत्री मे कहा कि भाजपा ने राष्ट्रवाद और विकासवाद की राजनीति की है लेकिन विपक्ष ने एकजुट होकर जातिवाद की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी एकता को सफल नहीं होने देगी। पीएम मोदी का मुकाबला करने की हिम्मत किसी में भी नहीं है। 

यात्रियों के रिकॉर्ड दर्शनों पर उमा भारती ने कहा- यह बाबा केदार की कृपा 
बता दें कि केंद्रीय मंत्री केदारनाथ धाम में दर्शनों के उपरान्त रुद्रप्रयाग पहुंची। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रसिद्व हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गई।   

Nitika