केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत का दावा- देश में एक बार फिर से बनेगी BJP सरकार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 05:42 PM (IST)

हरिद्वारः केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री और उत्तराखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की पांचों सीट जीतने और देश में फिर से भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

जानकारी के अनुसार, थावर चंद गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल में बना महागठबंधन फेल हो गया। इसके साथ ही अब देश में नरेन्द्र मोदी, भाजपा और एनडीए के पक्ष में माहौल है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से हार का डर सता रहा है, इसलिए वह 2 जगहों से चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि गहलोत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी वाला परिवार नहीं फिरोज गांधी वाला परिवार है। इस परिवार ने देश को लूटने और पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों को सौंपा है। इसलिए जनता की नजरों से यह उतर गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static