केंद्रीय मंत्री और CM ने आर्ट गैलरी का किया उद्धाटन, कहा- 72 वर्ष की तपस्या का संग्रह विश्व को समर्पित

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 12:24 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने उत्तरकाशी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संयुक्त रूप से आर्ट गैलरी और योग ध्यान केन्द्र का उद्घाटन किया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें गंगा की निर्मलता और इसके प्रवाह को संरक्षित रखना होगा और इसके लिए गंगा किनारे रहने वाले 45 करोड़ लोगों को भी अपना कर्तव्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशवासी मिलकर गंगा की निर्मलता और स्वच्छता को बनाए रखेंगे, तब जाकर गंगा की सेवा पूर्ण होगी। शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाएं रखने में साधु समाज का अहम योगदान रहा है। हिमालय की विशालता गंगा की पवित्रता विश्व में अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक लोग हिमालय और गंगा पर शोध करने आते हैं, इस कला दिर्घा के चित्रों यदि ठीक से देखा और समझा जाए तो निश्चित ही हिमालय के दर्शन एक ही स्थान पर हो सकते है।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी का संकलन आने वाली पीढ़ी के लिए विश्व धरोहर हैं। स्वामी जी की 72 वर्ष की तपस्या का संग्रह आज विश्व को समर्पित हो गया है। स्वामी जी की तस्वीरें हिमालय को करीब से देखने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगी। इसके साथ ही हमारे वैज्ञानिकों और हिमालयन शोधकर्ताओं के लिए यह एक संजीवनी का कार्य करेगा। उन्होंन कहा कि स्वामी सुंदरानंद ने गंगोत्री धाम में एक विश्व धरोहर दी है, जिसका संरक्षण किया जाएगा।
PunjabKesari
बता दें कि सीएम ने 81 करोड़ 19 लाख 68 हजार रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही स्वामी सुंदरानंद ऑटोग्राफी पुस्तक का भी विमोचन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static