राफेल डील पर SC के फैसले के बाद बोले केंद्रीय राज्यमंत्री- हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 06:17 PM (IST)

 

देहरादूनः राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब भाजपा के बड़े दिग्गज नेता सफाई देने में जुट गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने देहरादून में मीडिया से बीतचीत करते हुए राफेल डील मामले में सफाई पेश की है।

जानकारी के अनुसार, राफेल डील पर वीके सिंह ने कहा कि बोफोर्स की तरह राफेल पर भी माहौल बनाया गया और बार-बार झूठ फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने विपक्ष के सभी तथ्यों को खारिज किया। कांग्रेस ने अनियमितताओं को लेकर जो भ्रम फैलाने की कोशिश की उन सभी को कोर्ट ने खारिज किया है। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक राजनीतिक पार्टी की है। उन्होंने कहा कि हम संसद में राफेल पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही चर्चा करने के बाद सारा झूठ सामने आ जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सब कुछ साफ हो गया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सब कुछ साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठा रही है और अगर सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानी जाएगी तो किसकी बात मानी जाएगी। वहीं कैग की रिपोर्ट को लेकर जो बवाल हो रहा है उसमें सरकार ने सुधार के लिए याचिका डाली है।

वीके सिंह ने कहा इन साढ़े चार साल में हर संवैधानिक संस्थाओं पर कांग्रेस ने उंगली है। उन्होंने कहा कि सेनाओं के खरीद फरोख्त को लेकर कांग्रेस के समय में देरी हुई। कांग्रेस ने अपने समय की अनियमितताओं को छुपाया। इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने झूठ के ऊपर राजनीति करने का माहौल बनाया।

Nitika