उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत फिर अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 11:40 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को छुट्टी मिलने के केवल तीन दिन बाद ही शुक्रवार को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोविड-19 की पुष्टि के बाद 30 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए भगत को सोमवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने बताया कि भगत को कमजोरी की शिकायत के बाद शुक्रवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आठ सितंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से भगत डॉक्टरों की सलाह पर यहां 10 दिनों के लिए घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static