लॉकडाउनः लोगों को नहीं होगी परेशानी, रोजाना 1 हजार फूड पैकेट जारी करेगी उत्तराखंड सरकार

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 03:09 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में लॉकडाउन के चलते पहले जरुरी सामान की दुकानों को 3 घंटे की अवधि के खोला जाता था लेकिन आज इसकी अवधि बढ़ाकर 6 घंटे तक कर दी गई है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक और बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंदों में रोजाना एक हजार फूड पैकेट बंटवाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन, प्रेग्नेंट महिलाओं सहित बाजार जाने में असामर्थ्य लोगों के लिए फूड पैकेट जारी किया जा रहा है। इस फूड पैकेट में 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, रिफाइंड, चीनी और तेल सहित रोजमर्रा के काम में आने वाली आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे लॉकडाउन के नियमों की उल्लंघना भी नहीं होगी। इतना ही नहीं 1 हजार फूड पैकेट प्रतिदिन वितरित किए जाएंगे। साथ ही इसकी कीमत 650 रुपए होगी।

बता दें कि लॉकडाउन के चलते पहले लोगों को 7 से 10 बजे तक की छूट दी गई थी। इसके बाद भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य सरकार ने छूट की समयावधि बढ़ाकर 6 घंटे कर दी यानि शुक्रवार को 7 से 1 बजे तक जरुरी सामानों की दुकानें खुली रही।
 

Nitika