पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड के इस नेचर मैन ने उठाया बीड़ा, तय की 35,000 KM की साइकिल यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 05:50 PM (IST)

ऊधमसिंह नगरः कहते हैं अगर हौसले बुलंद हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। एक बार दृढ़ निश्चय कर लो तो कामयाबी खुद ब खुद आपके कदम चुमती है। एेसा ही कुछ उत्तराखंड के पर्यावरण प्रेमी ने कर दिखाया है। 

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के 58 वर्षीय पर्यावरण प्रेमी भूपेंद्र सिंह मेहरा उत्तराखंड के नेचर मैन के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। राज्य में 2013 में आई दैवीय आपदा ने भूपेंद्र सिंह मेहरा को इतनी झकझोर दिया कि तब से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा अपने सर पर उठा लिया। इसी के चलते उन्होंने देश के 29 राज्यों में से 24 राज्यों में लगभग 35,000 किमी. की साइकिल यात्रा की। इसके द्वारा वह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। 

वहीं पर्यावरण प्रेमी भूपेन्द्र सिंह मेहरा का कहना है कि अगर हम लोगों ने पर्यावरण संरक्षण करने का प्रयास नहीं किया तो पर्यावरण असंतुलन के कारण आने वाली आपदा से देश के सुंदर क्षेत्रों भी नरक में बदल जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करके जंगलों को बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगल जंगल नहीं रहेंगे तो आने वाली पीढी को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल सकेगा। 

Nitika