उत्तराखंड पुलिस ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, हासिल किया कीर्तिमान

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 02:09 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 2 महीने पहले माउंट एवरेस्ट के लिए निकली 15 सदस्यीय दल की टीम सोमवार को सकुशल पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस के जवान और अधिकारी हजारों फीट की ऊंचाई पर निकले काफी मेहनत के बाद लौट आए हैं। 15 सदस्यीय दल में से 8 लोगों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश की पहली टीम की सूची में पहुंची है। उत्तराखंड पुलिस पहली बार एवरेस्ट फतह करके आई है। देश और पुलिस विभाग के लिए माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली टीम के लिए यह गर्व की बात है। टीम की अगुवाई कर रहे आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर पहुंची टीम के लिए यह एक अच्छा और नया अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि टीम को रास्ते में कई तरह की परेशानियां भी आई लेकिन देश और विभाग के लिए माउंट एवरेस्ट फतह करान बहुत ही गर्व की बात है। 

बता दें कि राज्य के 2 महीने पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उत्तराखंड पुलिस के अधिकरियों ने 15 सदस्यीय दल की इस टीम के हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।  

Nitika