पेट्रोलिंग के दौरान हुए हादसे में उत्तराखंड का जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 12:22 PM (IST)

 

हल्द्वानीः जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हो गया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के रहने वाले थे। आर्मी के जवान जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पेट्रोलिंग के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए। जवान ने अप्रैल में अपने घर जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण वह नहीं पाए थे। यमुना प्रसाद पनेरू अंतिम बार अक्टूबर 2019 में घरवालों से मिले थे।

वहीं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना। बता दें कि यमुना प्रसाद 6 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात थे। उन्होंने 2012 में एवरेस्ट फतह किया था। यमुना प्रसाद 3 भाइयों में मझेले थे। उनके पत्नी और 3 बच्चे भी थे।
 

Nitika