चमोलीः आज से खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, पर्यटक इस वजह से नहीं कर सकेंगे दीदार

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 02:21 PM (IST)

 

चमोलीः आज से विश्व धरोहर फूलों की घाटी को खोल दिया गया है लेकिन लॉकडाउन के चलते यहां पर अभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक है। वहीं उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर सकेंगे।

7 सदस्यीय दल ने घाटी का किया निरीक्षण
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के 7 सदस्यीय दल ने घाटी का निरीक्षण किया। इसके बाद जोशीमठ पहुंचे वन दरोगा दिनेश लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि फूलों की घाटी के निचले हिस्से में बर्फ पिघलने के बाद फूलों का खिलना शुरू हो गया है। हालांकि यहां उच्च हिमालयी चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। इसके साथ ही घाटी की तलहटी में फूलों की कतार लगी हुई है।

यह महीने पर्यटकों के भ्रमण के लिए सर्वोत्तम
बता दें कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही पर्यटकों को जाने की अनुमति दी जाएगी। पर्यटकों के भ्रमण के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static