चमोलीः BRO वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चालक की मौत, अन्य 3 मजदूर घायल

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2019 - 04:29 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बीआरओ का एक वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना चमोली जिले की है, जहां पर बीआरओ का एक वाहन बद्रीनाथ माणा से पीपलकोटी जा रहा था। इसी बीच वाहन जोशीमठ नगर के पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक की डंपर के नीचे दबने से मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

 

Nitika