आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव पर गिरी गाज, वित्तीय अनियमितताओं के चलते हुए गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 01:41 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा पर गाज गिरी है। विजिलेंस टीम ने वित्तीय अनियमितताओं के चलते मृत्युंजय मिश्रा को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। 

विजिलेंस की टीम के द्वारा मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ जांच की गई। जांच के बाद मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही उनका स्टिंग ऑपरेशन में भी नाम आया था। इसके बाद मृत्युंजय मिश्रा को देहरादून के ईसी रोड से गिरफ्तार कर लिया है। 

विजीलेंस की टीम ने कुलसचिव पर 60 लाख से अधिक की गड़बड़ी की पुष्टि की है। इसके साथ ही कई फर्जी फर्म और खातों में कैश ट्रांसफर जैसे कई मामलों में उनकी संलिप्तता पाई गई है। विजिलेंस की टीम के द्वारा अभी भी मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ जांच की मांग की थी। इसके लिए सेवानिवृत्त जस्टिस बीसी कांडपाल एकल सदस्यीय कमेटी बनाई थी, जिसकी जांच बाद में बंद कर दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static