लॉकडाउन की उल्लंघना करना बारातियों को पड़ा भारी, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 05:56 PM (IST)

 

ऊधमसिंह नगरः कोरोना महामारी के चलते जहां एक तरफ देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड से इन नियमों की उल्लंघना करता हुआ एक मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मामला ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा इलाके का है, जहां पर इस्लामनगर कस्बे में एक दूल्हे सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के बावजूद भी इन लोगों ने अनुमति नहीं मांगी। वहीं पुलिस ने बताया कि विवाह उस क्षेत्र में हो रहा था, जहां पर 8 संदिग्धों को क्वारंटाइन किया गया था।

बता दें कि इलाका संवेदनशील होने के बावजूद भी वहां पर शादी का कार्यक्रम करने के चलते उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Nitika