विपिन सांघी होंगे उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश, अगले सप्ताह लेंगे शपथ

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 10:38 AM (IST)

देहरादूनः दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन सांघी को मंगलवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

न्यायमूर्ति सांघी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान का स्थान लेंगे जो गत वर्ष दिसंबर में पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा शुक्रवार को इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सांघी को 28 जून को राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह पद की शपथ दिलाएंगे। फिलहाल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय मिश्रा कार्यरत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static