पहली बार हल्द्वानी पहुंचने पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 11:54 AM (IST)

 

नैनीतालः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट पहली बार कुमाऊं के हल्द्वानी पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता का आह्वान किया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव मनाएं और हर घर में तिरंगा लगाएं।

महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एक भी घर तिरंगा अभियान से वंचित न रहे व न छूटे। रामपुर रोड से नैनीताल रोड शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व शहीद मेजर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार की ओर से पूरे वर्ष विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हर घर तिरंगा अभियान से देश के नागरिकों में राष्ट्र के प्रति प्रेम व कर्तव्यबोध का भाव जगाना है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को परिवार के सबसे छोटे सदस्य के हाथों सम्मान से तिरंगा फहराएं। साथ ही इसे इंटरनेट पर शेयर करें। इससे पहले भट्ट का हल्द्वानी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ ही पुष्प वर्षा की गई और आतिशबाजी से की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static