धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने पर साधु-संतों में खुशी की लहर: बोले- धामी ने यह दूरदर्शी कदम उठाया

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 06:35 PM (IST)

देहरादून: विधानसभा में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने पर संत-समाज ने हर्ष जताया है। वहीं, धर्मांतरण संबंधित सख्त कानून बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्विटर पर #धर्म रक्षक धामी नाम से छाए रहे। साधु-संतों ने मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं भेजी हैं। 

किसने क्या कहा?

  • स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि यह आनंद का विषय है कि धर्मांतरण रोकने के लिए मुख्यमंत्री एक कठोर कानून लेकर आए हैं।
  • वासुदेवानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाया है, जो देश एवं समाज हेतु बेहद हितकारक है।
  • स्वामी परमात्मानंद ने कहा कि जो लोग बल से या कपट से धर्मांतरण करते हैं वह सबसे बड़ा पाप है। उत्तराखंड सरकार ने यह कानून पास करके नया उदाहरण दिया है।
  • साध्वी प्राची ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और उत्तराखंड सरकार की बहुत अच्छी पहल है।
  • स्वामी बालकानंद, योगाचार्य विपिन जोशी, स्वामी रविन्द्र पुरी और राज राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने यह दूरदर्शी कदम उठाया है।
  •  

 

Content Writer

Ajay kumar