महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने की हरसंभव पहल करेंगेः रेखा आर्या

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 04:06 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा में गुरुवार को महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

रेखा आर्या ने बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
रेखा आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में 28 मई को वर्ल्ड मेंसुरेशन हाइजीन डे के रूप में मनाया जाएगा। यह राज्य सरकार और महिला सशक्तिकरण विभाग के द्वारा पहली बार मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत देहरादून से की जा रही है लेकिन इसके उपरान्त राज्य के सभी जिलों में इसको मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में राज्यभर की सभी छात्राएं और महिलाएं भी शामिल होंगी। 

महिलाओं से जुड़ें विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा 
इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को मेंसुरेशन के समय जिस हाईजीन का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए जाएंगे।  

Nitika