नाबालिग बेटी की शादी करवाना मां पर पड़ा भारी, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 10:34 AM (IST)

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में एक महिला को अपनी नाबालिग बेटी का विवाह करवाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 12 साल की लड़की की यह दूसरी शादी थी। सिंह ने बताया कि उसकी पहली शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गई थी और लड़की फिलहाल 3 माह की गर्भवती है।

वहीं लड़की की मां के खिलाफ मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ दिनों पूर्व लड़की के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ दुष्कर्म और बाल विवाह निरोधक कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
 

Content Writer

Nitika