पिथौरागढ़ः तेंदुए के हमले से महिला की मौत, पति बुरी तरह से जख्मी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 04, 2019 - 04:13 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रही है। पिथौरागढ़ के पापदेव गांव में मंगलवार शाम तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति जख्मी हो गया।

पिथौरागढ़ के एसडीएम गुजर सैनी ने बताया कि तेंदुए ने दंपति पर उनके घर के परिसर में हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में किरण देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं एसडीएम ने बताया कि उनके पति मनोज राम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में एक पिंजरा रख गया है। स्थानीय लोगों को तेंदुआ अक्सर इलाके में नजर आता है।
 

Nitika