मूसलाधार बारिश के कारण गिरी घर की दीवार, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 05:51 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी के चलते कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण मलबे में दबने से एक महिला की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के बद्रीपुरा इलाके का है, जहां पर बारिश के कारण घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं मलबे में दबने के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच आनन-फानन में 2 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वहीं उप जिलाधिकारी विवेक राय सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच और राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया गया। फिलहाल प्रशासन ने मृतक महिला के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया है। बता दें कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर प्रभावित क्षेत्र के आसपास रह रहे लोगों को अपने घर खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static