देहरादूनः पति से विवाद के बाद गुस्साई महिला, 3 बच्चों संग नहर में लगाई छलांग

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 12:38 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून जनपद में रविवार को पति से विवाद होने के बाद गुस्साई एक महिला ने 3 बच्चों को नहर में धकेलने के बाद खुद भी छलांग लगा दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न लगभग 01:30 बजे थाना विकासनगर अंतर्गत, शक्ति नहर पुल नंबर 01 से एक महिला ने 3 बच्चों के साथ छलांग लगा दी। घटना स्थल पहुंची नागरिक एवं जल पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से महिला तथा एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सहसपुर थाना के हसनपुर निवासी रब्बानी के तौर पर हुई है। मृतक बच्ची की पहचान जिया (3) के रूप में हुई है।

वहीं प्रवक्ता के अनुसार, नहर में डूबे 2 अन्य बच्चों जैनद (13) तथा जैद (12) की तलाश की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उसका किसी बात पर अपने पति शहजाद से से विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों के साथ शक्ति नहर में छलांग लगा दी।
 

Content Writer

Nitika