उत्तराखंड विधानसभा चुनावः ज्योति रौतेला को सौंपी महिला कांग्रेस की कमान

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 04:00 PM (IST)

 

नई दिल्ली/देहरादूनः कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस में बदलाव करते हुए ज्योति रौतेला को अध्यक्ष तथा 4 उपाध्यक्ष बनाए हैं।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक अध्यक्ष तथा उनके सहयोग के लिए 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नामों को मंजूरी दी है और सब नव नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

वहीं केसी वेणुगोपाल ने बताया कि उनके सहयोग के लिए चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनमें कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static