महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा BJP पर निशाना, कहा- महिलाओं के लिए किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 11:56 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य की महिला कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। जानकारी के अनुसार, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए अपनी भड़ास निकाली है। सरिता आर्य का कहना है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सुरक्षा महिलाओं के लिए नहीं है। 
PunjabKesari
इसके साथ-साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से बेईमान साबित हो रहा है क्योंकि आज जो रक्षक है वहीं भक्षक हो गया है। इसके अतिरिक्त सुनीता आर्य ने स्वर्गीय राजीव गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से स्वर्गीय गांधी ने महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण दिया और महिलाएं नगर पालिका और पंचायतों तक पहुंची है, उसी प्रकार पार्टी से आग्रह रहेगा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार ज्यादा से ज्यादा टिकट मिल सके। 
PunjabKesari
आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 को हल्द्वानी में एक बैठक का आयोजन किया जा रहै है। इस बैठक में प्रभारी सुनीता शरावत भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि जितनी भी महिलाएं है, चाहे वह पार्षद, मेयर या फिर नगर पंचायत, सभी बैठक में शामिल हो।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static