रक्षाबन्धन समारोह में शामिल हुए CM रावत, महिलाओं ने उनकी कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 11:49 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को जोगीवाला स्थित वैडिंग प्वांइट में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। 

सीएम ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई 
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संयोग है कि इस साल रक्षाबन्धन का पावन पर्व और स्वतंत्रता दिवस एक ही दिन है। यह पवित्रता और संकल्प का त्योहार है। 

रक्षाबन्धन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क परिवहन की व्यवस्था 
वहीं सीएम ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन राज्य की रोडवेज की बसों में सभी महिलाओं को नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार अनेक प्रयास कर रही है। राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के 5 लाख रुपए तक का ऋण दे रही है। महिला उद्यमियों के लिए बिना ब्याज के 1 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत धात्री महिलाओं को 6 हजार रुपए का पोषण भत्ता दिया जा रहा है। 

महिला सशक्तीकरण से ही देश हो सकता मजबूतः सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, न्यायिक और प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
 

Nitika