पिथौरागढ़ः पहाड़ी टूटने से सड़क निर्माण में लगे मजदूर की मौत, कैलाश यात्रा मार्ग बंद

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 06:11 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे भी अवरुद्ध हो गया है। इतना ही नहीं पिथौरागढ़ जिले में पहाड़ी टूटने से सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं भूस्खलन के चलते कैलाश यात्रा मार्ग भी बंद हो गया है। 

भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध 
जानकारी के अनुसार, बीआरओ के जवान स्वारी गाड के पास गंगोत्री हाईवे के संकुचित हिस्से को चौड़ा कर रहे थे। इसी बीच अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया, जिससे वहां काम में लगी बीआरओ की एक पोकलेंड मशीन और एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इतना ही नहीं भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे भी अवरुद्ध हो गय। इसके कारण दोनों ओर यात्री वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने मलबा हटाकर आवाजाही को सुचारू करवाया।

वहीं पिथौरागढ़ के जयकोट और पांगला के बीच पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसकी चपेट में आने से पांगला निवासी दलीप सिंह नाम के एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पहाड़ी से बड़ी संख्या में बोल्डर गिरने से कैलाश यात्रा मार्ग बंद हो गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static