केदारनाथ धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ हुए बंद

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 02:40 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में शीतकाल के चलते चारों धाम के कपाट बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। भैयादूज के अवसर पर पहले केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए गए। इसके बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट भी विशेष पूजा-अर्चना के बाद बंद कर दिए गए।

जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के मौके पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर बंद कर दिए गए। इससे पहले शुक्रवार सुबह 9 बजे मां यमुना के चचेरे भाई शनि देव की डोली खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इसके बाद मां गंगा और शनिदेव की डोलियों को खरसाली गांव लाया जाएगा, जहां पर नवनिर्मित मंदिर में मां यमुना की उत्सव मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। 

वहीं अब अगले 6 महीनों तक मां यमुना इस मंदिर में ही विराजमान होंगी। बता दें कि इससे पहले भैयादूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static