भारी बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद, प्रशासन से मदद न मिलने पर यात्रियों ने खुद उठाए औजार

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 03:55 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया, जिससे दर्जनों तीर्थयात्रियों के वाहन रास्ते में ही फंस गए। वहीं प्रशासन के द्वारा सहायता ना मिल पाने के कारण यात्रियों के द्वारा स्वयं मार्ग को खोला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के राणा चट्टी के पास भारी मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं पिछले 5 घंटों से राजमार्ग के बंद होने के कारण दर्जनभर से अधिक वाहन रास्ते में ही फंस गए।

बता दें कि यात्रियों के द्वारा प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई गई लेकिन मार्ग खोलने की कवायद शुरू नहीं की जा सकी। इसके बाद तीर्थयात्रियों के द्वारा स्वयं अपने वाहनों से औजार निकालकर मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया।

 

Nitika