उत्तरकाशीः भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाइवे बंद, DM ने आपदा प्रबंधन विभाग का लिया जायजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 04:08 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश कहर बरपा रही है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह से उत्तरकाशी जिले में भी तेज बारिश हो रही है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी में तेज बारिश से प्रशासन के लिए खतरा बना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन हो गया। इसके साथ ही पहाड़ी से मलबा नीचे गिरने के कारण यमनोत्री हाइवे बंद हो गया। वहीं गंगोत्री हाइवे धरासू बैंड के निकट नालू पानी 2 घंटों तक बाधित रहा, जिसके बाद प्रशासन के द्वारा मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। 

डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश 
इसके साथ ही जिला प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिना अनुमति के जिले से बाहर ना जाए ताकि आपदा आने पर प्रत्येक स्थिति से निपटा जा सके। वहीं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को स्वयं आपदा प्रबंधन का भी जायजा लिया और आपदा के समय इस्तेमाल होने वाले संसाधनों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त जिले में आपदा से जुड़े अधिकारियों को इसका प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए ताकि आपदा की स्थिति से निपटा जा सके। 

बता दें कि पिछले 24 घंटों में यमुनोत्री मार्ग कई बार बंद हो चुका है। इसके साथ ही अभी भी मार्ग को खोला नहीं गया है। प्रशासन को मार्ग खोलने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 

Nitika