भारी बारिश के कारण 6 दिनों से यमुनोत्री हाईवे बंद, जान जोखिम में डाल यात्री पैदल मार्ग कर रहे पार

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 01:25 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के अधिकत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले में भी पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में लगातार भूस्खलन जारी है। इसके कारण पिछले 6 दिनों से यमुनोत्री हाईवे बंद है। हाईवे बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो रही है। इसके बाद प्रशासन के द्वारा पैदल मार्ग से यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुचारू रखा गया। तीर्थयात्रियों के द्वारा त्रिखला-कुंसाला पैदल मार्ग से धाम तक पहुंचा जा रहा था। इस पैदल मार्ग पर बरसाती नाले कुंसाला खड्ड में यात्री जान जोखिम में डालकर धाम तक पहुंच रहे थे। 

बता दें कि बुधवार को भारी बारिश के कारण कुंसाला खड्ड में भी पानी उफान पर आ गया है। इसके कारण अब पैदल मार्ग भी बंद हो गया है। तीर्थयात्रियों को यात्रा जारी रखने के लिए गांव के वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के द्वारा वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static