मनचलों के हौसले बुलंदः युवक ने महिला इंस्पेक्टर की बेटी के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 01:49 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह आम जनता के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और उनके परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। एक युवक के द्वारा महिला इंस्पेक्टर की बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी देहरादून का है, जहां पर पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में महिला इंस्पेक्टर की बेटी सामान खरीदने के लिए बाजार गई। इसी बीच बाजार से घर लौटते समय एक युवक के द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक के द्वारा युवती के साथ बदतमीजी की गई। वहीं युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही युवती ने अपने परिजनों को फोन कर सारी घटना की जानकारी दी। 

बता दें कि कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला इंस्पेक्टर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Nitika