सपा नेता के घर चल रही पटाखे की अवैध फैक्ट्री में धमाका, दो बच्चे समेत एक महिला घायल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 25, 2016 - 10:13 PM (IST)

वाराणसी: चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा इलाके में सपा नेता के घर में चल रही अवैध पटाखे की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। घनी आबादी वाले क्षेत्र में धमाके में तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला दो बच्चे घायल है। विस्फोट के बाद घर की छत उड़ गई। धमाके के बाद घर में आग लग गई जिसके कारण पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया था। घर में लगी आग को फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर काबू पाया। विस्फोट की सूचना पर एसपी सिटी समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 

एसपी सिटी राजेश यादव ने बताया कि सपा नेता शकील अहमद के घर पर पटाखे की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें देर शाम अचानक धमाका हुआ। एसपी सिटी ने भी माना कि घर के अंदर से विस्फोटक पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। राजेश यादव ने कहा कि फारेंसिंक टीम घटना की जांंच कर रही है जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा कि ये धमाका किस तरह का था। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

विस्फोट में घायल लड़की ने बताया कि वे अपनी बहन के साथ उपर के कमरे में बैठ कर पढ़ रही थी और मां नीचे खाना बना रही थी तभी जोर दार धमाका हुआ। उनको नही पता कि कैसेे धमाका हुआ। धमाके के बाद गिरी छत के नीचे महिला दब गयी थी जिसे पुलिस ने लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

Up News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें