मोदी की रैली के पहले हुआ हादसा

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2016 - 11:49 AM (IST)

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हासदा हो गया। उनके प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दिव्यांगों (विकलांगों) को लेकर आ रही बस का एक्सीडेंट हो गया है। कपसेठी के भीकमपुर के पास से हादसा हुआ। बस में 52 लोग सवार थे। इसमें 15 विकलांग घायल हो गए हैं जिसमें 4 लोगों की हालात गंभीर बनी हुई है। उन्हें सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक गंभीर घायल विजय कुमार को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों से मिलने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि कोहर की वजह से बस खंबे से टकरा गई। बताते चलें कि मोदी आज दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल बांटेंगे।
ये हैं घायल
कपसेठी के भीषमपुर के राजन सिंह (25), शांति भूषण (30), प्रभा देवी (45), नन्हें (39), शिवनाथ (45), ताड़उका सिंह (61), शीला देवी (32), दिलावर गांव की दुर्गावती (55), गया प्रसाद (46) और रमा शंकर (45) ये गंभीर रूप से घायल हैं।