लव स्टोरी में घरवाले बने विलेन...तो मुस्लिम लड़की ने उठाया ऐसा कदम हर कोई रह गया दंग (Pics)

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2016 - 04:29 PM (IST)

वाराणसी:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का एक प्रेमी युगल अपनी जान बचाकर जगह-जगह भटक रहा है। काफी भटकने के बाद यह प्रेमी युगल सिगरा थाने में शरण मांगने के लिए पहुंचा। मामला अलग -अलग समुदाय की शादी का है। यहां लड़की मुस्लिम हैं जिसने धर्म बदलकर एक क्रिश्चियन लड़के के साथ शादी की है। अब इन्हें इस बात का भय सता रहा है कि इनके परिजन कहीं इन्हें मार न डालें।

जानकारी के मुताबिक मेरठ की रहने वाली अर्शी चौधरी ने वहीं के रहने वाले एक क्रिश्चियन लड़के जयदीप साइमंड सो भाग कर शादी कर ली। लड़की का कहना है कि वह बालिग है और ग्रेजुएशन कर चुकी है। उसने अपना मर्जी से क्रिश्चियन लड़के के साथ शादी की है। लड़की ने बताया कि उसने 15 मार्च को जयदीप के साथ शादी कर ली। शादी से पहले उसने दिल्ली के होली गॉस्पेल क्रिश्चियन चर्च में धर्म परिवर्तन किया। उसके भाई और पिता इस शादी के खिलाफ हैं। 

बताया जा रहा है कि जयदीप और अर्शी दोनों स्कूल के समय से ही दोस्त हैं. उनकी मुलाकात 7 साल पहले मेरठ में हुई थी। तभी से वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं।7 साल पहले जब उसके घरवालों को इस बात का पता चला था तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था। अर्शी ने इसके बाद भी अपने घरवालों की बात नहीं मानी और भाग कर जयदीप से शादी कर ली। 

अर्शी और जयदीप घरवालों के डर से अब तक कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, इलाहाबाद और वाराणसी में छुपते फिर रहे हैं। पुलिस की मदद न मिलने के बाद अर्शी और जयदीप ने हाईकोर्ट का सहारा लिया है। 31 मार्च को दोनों ने पुलिस सुरक्षा के लिए शिकायत दर्ज की। शिकायत की अगली तारीख 5 अप्रैल की है।