गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों को किया जा रहा परेशान: मायावती

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 02:40 PM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी(बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर गोरक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों को परेशान करने का आरोप लगाया है।

मायावती ने यहां जारी बयान में कहा कि भगवा ब्रिगेड दलितों और मुसलमानों को पूरे देश में गोरक्षा के नाम पर परेशान कर रहा है। भाजपा और उसकी केन्द्र सरकार को गरीबों, मजदूरों,किसानों और मेहनतकश लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक यह सोचने के लिए मजबूर हैं कि आखिर भाजपा की सरकार से उन्हें क्या मिला।

भाजपा सरकार सरकारी धन से केवल अपना प्रचार कर रही है। इससे गरीबों का भला होने वाला नहीं है। देशवासियों को सोचना होगा कि भाजपा सरकार में सीमाएं इतनी असुरक्षित और अशांत क्यों हैं। हमारे जवान इतने संख्या में क्यों शहीद हो रहे हैं।

मायावती ने कहा कि भाजपा गरीबों की बात करती है और उसी पार्टी के नेता येदुरप्पा 5 सितारा होटल से खाना मंगवाकर दलित के घर खाते हैं। यह ढोंग नहीं तो और क्या है। उन्होंने भाजपा के पैतृक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) को विभाजनकारी एजेंडे पर चलने वाला संगठन बताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static