अमूल के डिस्ट्रीब्यूटर की गोली मारकर हत्या, 8 लाख लूट ले गए बदमाश

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 05:51 PM (IST)

नोएडाः यूपी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां आए दिन अपराधी कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ रहे हैं। ऐसा ही मामला नोएडा में देखने को मिला। जहां सेक्टर-1 स्थित टकसाल रोड पर शनिवार दिनदहाड़े बाइक सावार 2 बदमाशों ने डेयरी संचालक और अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर को गोली मार 8 लाख रुपए लूट लिए। घायल डिस्ट्रीब्यूटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बैंक में 8 लाख जमा करने जा रहे थे डिस्ट्रीब्यूटर
नई दिल्ली के अशोक नगर निवासी 62 वर्षीय राजकुमार सिंह डेयरी संचालक और अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर थे। वह शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे बैग में 8 लाख रुपए लेकर बाइक से सेक्टर-1 स्थित पंजाब नेशनल बैंक जा रहे थे। जब वह टकसाल रोड पर पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। बदमाशों ने राजकुमार से बैग झपटने की कोशिश की।

गोली लगने से मौके पर हुई मौत
उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश ने उनकी छाती में गोली मार दी। गोली लगते ही वह बैग पकड़कर नीचे गिर गए और बदमाश बैग लूटकर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़कर राजकुमार के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरवी घायल राजकुमार को जिला अस्पताल ले गई। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों की जांच कर रही है।

एक बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था
एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे बैठा बदमाश ने बिना हेलमेट के था। अभी कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।


बदमाशों ने रेकी कर दिया घटना को अंजाम: एसएसपी
एसएसपी लव कुमार ने कहा- बदमाशों ने रेकी कर दूध वितरक का पीछा किया है। इस घटना में किसी नजदीकी के होने की आशंका है। घटनास्थल के आसपास के कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static